सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सडकें किस प्रकार देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देती हैं ? किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिए ।

सडकें किस प्रकार देश के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान देती हैं ? किन्हीं चार कारणों की व्याख्या कीजिए ।


अधिकांश सड़कें सामान्य रूप से परिवहन के साधन के रूप में प्रयोग करते हैं । सड़कें लोगों को जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और देश के सामाजिक - आर्थिक विकास को निश्चित करती हैं - 

i. सड़कें रिक्शा, कार, साइकिल, स्कूटर या ट्रक के माध्यम से घर - घर जाने के लिए सेवा प्रदान करते हैं । 
ii. सड़क निर्माण, मरम्मत और रख - रखाव की लागत परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में कम है । 
iii. यह कुछ लोगों के लिए और कम दूरी पर माल की ढुलाई के लिए सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन का साधन हैं । 
iv. इन सड़कों के माध्यम हम रेलवे स्टेशनों, हवाई अड्डों, और समुद्री पत्तनों तक पहुंचते है । 
v. दूध, फल और सब्जियां जैसे खराब होने वाला माल जल्दी से शहर या महानगर सड़क मार्ग से पहुंचाया जाता है । 
vi. सड़कें ग्रामीण क्षेत्र को शहरी क्षेत्रों से जोड़ती है । साथ ही सभी प्रकार के धरातल पर इनका निर्माण किया जा सकता है जैसे पहाड़ी, रेगिस्तान, पर्वतीय और पठारी क्षेत्र ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्योतिराव गोविन्दराव फुले को भारत का एक प्रसिद्ध समाज सुधारक क्यों माना जाता था ? कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए ।

ज्योतिराव गोविन्दराव फुले को भारत का एक प्रसिद्ध समाज सुधारक क्यों माना जाता था ? कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए । जोतिराव गोविंदराव फुले एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ''जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व पिछडे और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।  इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पु...

हिमाद्रि श्रेणी की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए ।

हिमाद्रि श्रेणी की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए । हिमाद्रि (सर्वोच्च हिमालय) यह हिमालय की सबसे उत्तरी तथा सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है । हिमालय की यही एक पर्वत श्रेणी ऐसी है , जो पश्चिम से पूर्व तक अपनी निरन्तरता बनाए रखती है । इस श्रेणी की क्रोड ग्रेनाइट शैलों से बनी है , जिसके आस - पास कायान्तरित और अवसादी शैलें भी मिलती हैं । इस श्रेणी के पश्चिमी छोर पर नंगापर्वत शिखर ( 8126 मी . ) तथा पूर्वी छोर पर नामचावरवा शिखर ( 7756 मी . ) है । इस पर्वत श्रेणी की समुद्र तल से औसत ऊँचाई लगभग 6100 मी . है । इस क्षेत्र में 100 से अधिक पर्वत शिखर 6100 मी . से अधिक ऊँचे हैं । संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी एवरेस्ट ( 8848 मी . ) इसी पर्वत श्रेणी में स्थित है । काँचनजुँगा ( 8598 मी . ) मकालू , धौलागिरि तथा अन्नपूर्णा आदि हिमाद्रि की अन्य चोटियाँ है जिनकी ऊँचाई आठ हजार मीटर से अधिक है । काँचनजुँगा भारत में हिमालय का सर्वोच्च शिखर है ।  हिमाद्रि पर्वत श्रेणी वर्ष भर हिमाच्छादित रहती है । इस हिमाच्छादित पर्वत श्रेणी में छोटी - बड़ी अनेक हिमानियाँ है । इन हिमानियों का बर्फ पिघल - पिघल कर उत्तर भार...

ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम लिखिए ।

ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम लिखिए । ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम - 1. सुवनश्री 2. तिस्ता 3. लोहित