"राज्य में मुख्यमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और वह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए ।
"राज्य में मुख्यमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और वह बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।" इस कथन की उदाहरणों सहित पुष्टि कीजिए ।
उत्तर. राज्य में जहाँ जो कुछ भी घटित होता है सबके लिए मुख्यमंत्री को ही जिम्मेदार माना जाता है। यदि अच्छे कार्य होते हैं तो उनके लिए उसकी प्रशंसा की जाती है लेकिन यदि गलत कार्य होते हैं तो उनके लिये वह आलोचना का पात्र बनता है । वास्तव में, राज्य में मुख्यमंत्री सरकार का प्रमुख होता है और उसकी भूमिका महत्वपूर्ण होती है । वह :-
• मंत्रिपरिषद की नियुक्ति तथा मंत्रिपरिषद के सदस्यों के बीच मंत्रालयों के आबंटन के लिए राज्यपाल को सलाह देता है ।
• राज्य मंत्रिपरिषद की बैठकों की अध्यक्षता करता है तथा साथ ही विभिन्न मंत्रियों के कामकाज में समन्वय स्थापित करता है।
• राज्य के लिए नीतियों और कार्यक्रमों के निर्माण का मार्गदर्शन करता है तथा राज्य विधायिका में मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले विधेयकों का अनुमोदन करता है ।
• मंत्रिपरिषद तथा राज्यपाल के बीच वह एकमात्र कड़ी है । वह मंत्रिपरिषद द्वारा प्रशासन से संबंधित लिये गये सभी निर्णयों तथा विधायन के लिए प्रस्तावों से राज्यपाल को अवगत कराता है ।
• राज्यपाल की इच्छानुसार वह ऐसा कोई भी मामला जिसपर किसी मंत्री द्वारा कोई निर्णय ले लिया गया है अथवा मंत्रिपरिषद के विचाराधीन है , तो उसे पूरे मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारा प्रस्तुत करता है ।
Nios Social Science (213)