भारत में अंग्रेजों द्वारा स्थापित ' रेल्वे नेटवर्क ' के निर्माण से होने वाले किन्हीं चार लाभों का वर्णन कीजिए ।
भारत में अंग्रेजों द्वारा स्थापित ' रेल्वे नेटवर्क ' के निर्माण से होने वाले किन्हीं चार लाभों का वर्णन कीजिए ।
उत्तर. भारत में परिवहन का साधन बैलगाड़ी, ऊँट, और पीठ पर सामान ढोने वाले अन्य जानवर ही थे । इंगलैण्ड को रेलवे की जरूरत थी जो निर्यात बंदरगाहों के साथ उत्पादक क्षेत्रों को जोड़ सके और ब्रिट्रिश सामान को देश के विभिन्न भागों तक पहुँचा सके । आज जो विशाल रेलवे का नेटवर्क हैं वो अंग्रेजों द्वारा बनाया गया है । ब्रिट्रिश बैकरों और निवेशकों ने अपनी पूंजी रेलवे के निर्माण में लगाई । ब्रिट्रिश पूंजीपतियों को दो महत्वपूर्ण तरीके से लाभ हुआ । पहला व्यापार की वस्तुओं में , व्यापार करना बहुत आसान हो गया और बंदरगाहों के साथ आंतरिक बाजार को जोड़ना भी लाभदायक रहा । दूसरे, रेल इंजन, डिब्बे और रेल लाईनों के निर्माण के लिए पूंजी ब्रिटेन से आयी । ब्रिटेन पूंजीपतियों को रेलवे में निवेश से सरकार द्वारा 5 प्रतिशत की न्यूनतम लाभ की गारण्टी मिली । इन कंपनियों को 90 साल के पट्टे के साथ भूमि दी गई । हालांकि रेलवे ब्रिट्रिश व्यापार के लाभ के लिए बनाई गई थी परन्तु रेलवे ने देश को राष्ट्रीय जागरण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । हालांकि ब्रिट्रिश ने कभी सोचा नहीं था कि व्यापक परिवहन नेटवर्क और बेहतर शिक्षा लोगों और विचारों को आपस में जोड़ेगी । ब्रिट्रिश शासन के दौरान भारत ने स्वतंत्रता के विचारों, समानता, मानव अधिकार, विज्ञान और तकनीकी पश्चिम से लिया । आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में तेजी हुई ।