सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'रोमन साम्राज्य' के पतन के किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए ।

'रोमन साम्राज्य' के पतन के किन्हीं दो कारणों को स्पष्ट कीजिए ।



उत्तर. रोमन साम्राज्य पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में बंट चुका था । पश्चिमी प्रांतों की राजधानी रोम था जबकि कुस्तुनतुनिया पूर्वी प्रांतों की राजधानी बना । रोमन सम्राट कांस्टेंटाइन ने 330 ई  में बैजंतिया के पुराने यूनानी शहर में पूर्वी क्षेत्रों की नई राजधानी स्थापित की थी । नई राजधानी उसके नाम पर कुस्तुनतुनिया के रूप में जानी गई । पश्चिमी हिस्से में साम्राज्य के पतन के करीब एक हजार साल बाद भी पूर्वी हिस्से में रोमन साम्राज्य टिका रहा । यह पूर्वी रोमन साम्राज्य या बैजंतियां साम्राज्य के नाम से जाना गया । ऐसे समय में जब पश्चिमी यूरोप अपेक्षाकृत पिछड़ी स्थिति में था , यूनानी भाषी लोगों की पूर्वी सभ्यता आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन में बहुत बुलंदी पर पहुंच गई थी । गॉथ , वंडल , विसीगॉथ आर फ्रैंक जैसे विभिन्न जर्मनिक कबीलों के हमलों के बाद पश्चिम में रोमन साम्राज्य ढह गया । 476 ई में रोमन साम्राज्य का तख्तापलट कर इन हमलावरों ने अपने अलग - अलग उत्तरवर्ती राज्य स्थापित कर लिए । 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्योतिराव गोविन्दराव फुले को भारत का एक प्रसिद्ध समाज सुधारक क्यों माना जाता था ? कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए ।

ज्योतिराव गोविन्दराव फुले को भारत का एक प्रसिद्ध समाज सुधारक क्यों माना जाता था ? कोई चार कारण स्पष्ट कीजिए । जोतिराव गोविंदराव फुले एक भारतीय समाजसुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। इन्हें महात्मा फुले एवं ''जोतिबा फुले के नाम से भी जाना जाता है। इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन किया। महिलाओं व पिछडे और अछूतो के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे।  इनका मूल उद्देश्य स्त्रियों को शिक्षा का अधिकार प्रदान करना, बाल विवाह का विरोध, विधवा विवाह का समर्थन करना रहा है। फुले समाज की कुप्रथा, अंधश्रद्धा की जाल से समाज को मुक्त करना चाहते थे। अपना सम्पूर्ण जीवन उन्होंने स्त्रियों को शिक्षा प्रदान कराने में, स्त्रियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में व्यतीत किया। फुले महिलाओं को स्त्री-पुरुष भेदभाव से बचाना चाहते थे। उन्होंने कन्याओं के लिए भारत देश की पहली पाठशाला पु...

हिमाद्रि श्रेणी की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए ।

हिमाद्रि श्रेणी की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिए । हिमाद्रि (सर्वोच्च हिमालय) यह हिमालय की सबसे उत्तरी तथा सबसे ऊँची पर्वत श्रृंखला है । हिमालय की यही एक पर्वत श्रेणी ऐसी है , जो पश्चिम से पूर्व तक अपनी निरन्तरता बनाए रखती है । इस श्रेणी की क्रोड ग्रेनाइट शैलों से बनी है , जिसके आस - पास कायान्तरित और अवसादी शैलें भी मिलती हैं । इस श्रेणी के पश्चिमी छोर पर नंगापर्वत शिखर ( 8126 मी . ) तथा पूर्वी छोर पर नामचावरवा शिखर ( 7756 मी . ) है । इस पर्वत श्रेणी की समुद्र तल से औसत ऊँचाई लगभग 6100 मी . है । इस क्षेत्र में 100 से अधिक पर्वत शिखर 6100 मी . से अधिक ऊँचे हैं । संसार की सबसे ऊँची पर्वत चोटी एवरेस्ट ( 8848 मी . ) इसी पर्वत श्रेणी में स्थित है । काँचनजुँगा ( 8598 मी . ) मकालू , धौलागिरि तथा अन्नपूर्णा आदि हिमाद्रि की अन्य चोटियाँ है जिनकी ऊँचाई आठ हजार मीटर से अधिक है । काँचनजुँगा भारत में हिमालय का सर्वोच्च शिखर है ।  हिमाद्रि पर्वत श्रेणी वर्ष भर हिमाच्छादित रहती है । इस हिमाच्छादित पर्वत श्रेणी में छोटी - बड़ी अनेक हिमानियाँ है । इन हिमानियों का बर्फ पिघल - पिघल कर उत्तर भार...

ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम लिखिए ।

ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम लिखिए । ब्रह्मपुत्र नदी की किन्हीं दो सहायक नदियों के नाम - 1. सुवनश्री 2. तिस्ता 3. लोहित